photo credit twitter_ANI
photo credit twitter_ANI

    Loading

    मुंबईः महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे खेमे ने बागी विधायकों के साथ पार्टी का नामकरण कर दिया है। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर की माने तो शिदें खेमें ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘शिवसेना बालासाहेब’ रखा है। ऐसे में अब शिवसेना बालासाहेब नई पार्टी की गुवाहाटी में लगातार मीटिंग चल रही है। पार्टी से जुडी नई सभी खबरे धीरे-धीरे मीडिया के सामने के आ रही है। दूसरी तरफ पुराने शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे दादर स्थित शिवसेना भवन में पहुंच कर कार्यकारिणी की मीटिंग कर रहें हैं। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरी शब्दों में कहा कि, बागी विधायकों का गुट शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के नाम का प्रयोग नही कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और बागी विधायक दीपक केसरकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, एकनाथ शिंदे खेमा अब अपना नाम ‘शिवसेना बालासाहेब’ रखा है। वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदें ने मीडिया से कहा कि, शिवसेना की तरफ से हिंसा के जरिए विधायकों को धमकाने का यह तरीका सफल नहीं होगा।

     

    आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे दादर स्थित शिवसेना भवन के मुख्य कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रहें हैं। वहीं गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर NCP और शिवसेना का बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

    विदित है कि, महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक महासंग्राम के बीच एकनाथ शिंदे के पैतृक गांव महाराष्ट्र के सतारा जिले के डेरे गांव के लोगों ने कहा है कि, हम शिंदे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उनके द्वरा लिए गए फैसले हमेशा सही होते हैं।