Assembly Election Results 2022 Live | डॉ. पल्लवी पटेल ने यूपी के उपमुख्यमंत्री को सात हजार से अधिक मतों से दी शिकस्त | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट2 years ago

डॉ. पल्लवी पटेल ने यूपी के उपमुख्यमंत्री को सात हजार से अधिक मतों से दी शिकस्त

ऑटो अपडेट
द्वारा- Deepak Pandey
रिपोर्टर
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
22:56 PMMar 10, 2022

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से हारे

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने 7,337 वोट से हराया। सपा प्रत्याशी को 106278 वोट मिले, वहीं केशव प्रसाद को 98941 वोट से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ उन्हें 7337 से हार का सामना करना पड़ा।

20:46 PMMar 10, 2022

कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाई रावत हारी

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू और कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति गुसाई रावत लैंसडाउन से 9,868 मतों के अंतर से हार गईं।

20:37 PMMar 10, 2022

आप 92 सीटों पर जीत हासिल की

117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस को 18 और भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं।शिरोमणि अकाली दल को केवल 3 सीटें मिलीं और एक-एक सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार और बसपा ने जीती हैं।

20:27 PMMar 10, 2022

गोवा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती

गोवा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं।

20:18 PMMar 10, 2022

कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार जीतीं

कानपुर कल्याणपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा कटियार को 97,043 वोट मिले और सपा प्रत्याशी सतीश निगम को 75649 वोट मिले। कटियार ने 21,394 वोटों से जीत हासिल की।

20:10 PMMar 10, 2022

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू चुनाव हारे

तम्कुहीराज से बीजेपी प्रत्याशी असीम कुमार की जीत गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू चुनाव हारे हैं। चांदपुर से सपा के स्वामी ओमवेश ने जीत दर्ज की है। नहटौर से बीजेपी के ओम कुमार ने जीत दर्ज की है। गाजियाबाद की मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीत अजीत पाल त्यागी 96688 मतों से विजयी, अजीत पाल त्यागी को 168282 और दूसरे पाएदान पर रहे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी को मिले 71594 वोट

20:10 PMMar 10, 2022

सिराथू विधानसभा सीट पर फिलहाल मतगणना रोकी

सिराथू विधानसभा सीट पर फिलहाल मतगणना रोक दी गई है। सपा की पल्लवी पटेल 24वें राउंड में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आगे चल रही थीं। सपा कार्यकर्ता मतगणना रोकने पर हंगामा कर रहे हैं।

19:46 PMMar 10, 2022

जालंधर: 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

जालंधर की नौव विधानसभा सीटों पर 94 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

19:38 PMMar 10, 2022

AAP को 92 सीट पर मिली जीत

पंजाब की 115 विधानसभा सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) को 92 सीट पर जीत मिली है। अब केवल दो सीट का परिणाम आना बाकी है।

19:32 PMMar 10, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भदौर (37,558 वोटों से) और चमकौर साहिब (7942 वोटों से) से हार गए।

Load More

Loading

नई दिल्ली : आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे घोषित किए जाएंगे जिनमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सबसे अधिक आबादी वाला राज्य जिसके नतीजे का सभी को इंतजार है। वहीं बाकी के चार  राज्य पंजाब (Punjab), उत्तराखंड, (Uttarakhand), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) है जहां के  नतीजे (Results) तय करेंगे किसकी होगी सरकार।

वहीं पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना पर नजर रखने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्वाचन कार्यालयों के निकट तंबू लगा दिये हैं। जहां आरएलडी ने हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है, बीकेयू तत्कालीन कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर केंद्र की भाजपा-नीत सरकार के खिलाफ आंदोलन का हिस्सा रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों की 113 विधानसभा सीटों के लिए 10 और 14 फरवरी को मतदान हुए थे। बागपत में आरएलडी के एक कार्यकर्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी के कई कार्यकर्ता उन केंद्रों के निकट कर रहे हैं, जहां बृहस्पतिवार को मतों की गिनती होगी। राज्य के अन्य हिस्सों में ईवीएम को गलत तरीके से रखे जाने की खबरों के बाद पिछले दो-तीन दिनों से डेरा डाले हुए हैं।’

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.