nitish-kumar

    Loading

    नई दिल्ली/पटना.बिहार (Bihar) से आ रही बड़ी क हबर के अनुसार, यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल CM नीतीश गया में सूखे के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे, मगर खराब मौसम के चलते आपात स्थिति में उनके हेलिकॉप्टर को हेलिपैड पर उतारा गया है।

    बता दें कि, बिहार में कम बारिश के चलते  से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार सूखे के हालातों का जायजा लेने हवाई दौरा पर निकले हुए थे। ऐसा भी बताया जा रहा है कि उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ हैं। हालांकि अब तक इस खबर की पुष्टि  नहीं हो पाई है।

    वहीं गया के DM डॉ. त्यागराजन ने मामले पर कहा कि, इसे इमरजेंसी लैंडिंग कहना ठीक नहीं होगा। दरअसल मौसम की खराबी के चलते गया में CM के हैलीकॉप्टर को उतारा गया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।