weather update
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. अब कड़ाके की ठंड के बाद ऐसे कयास हैं कि इस बार गर्मी भी खूब भयंकर पड़ेगी। दरअसल अब दिल्ली-NCR में बीच फरवरी में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 

    वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बीते शनिवार को दिल्ली के दो इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, जबकि औसत अधिकतम तापमान 29।6 डिग्री दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। ऐसे में अब हफ्ते तक मौसम के हाल ऐसा ही रहने के कयास हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान तापमान 30-31 डिग्री के बीच बना रहेगा।

    महाराष्ट्र: गर्मी की आहट

    वहीं बात अगर महाराष्ट्र की करें तो यहां भी अब गर्मी की तपिश का पुरजोर अहसास हो रहा है क्योंकि फिलहाल तो बीच फरवरी से ही ठंड गायब हो चली है। वहीं बीते चार दिनों से भीषण गर्मी असहनीय होती जा रही है। इस बीच राज्य के कई जिलों में पारा अब 35 डिग्री के पार पहुंच चूका है। वहीं अब तो इसके और तेज होने की संभावना है।

    देखा जाए तो राज्य के मुंबई, सोलापुर, रत्नागिरी, अलीबाग, अकोला, ठाणे जिलों में पारा अब 37 डिग्री तक जा रहा है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। नासिक, जलगाँव, कोल्हापुर के इलाकों में दिन में गर्मी और रात में ठंड होती है। लेकिन इस बदलते जलवायु परिवर्तन का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

    इस हफ्ते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ने मुंबई समेत पूरे राज्य में कहर बरपा रखा है। वहींइस हफ्ते राज्य के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। इन सबके बीच मुंबई का पारा 37।5 डिग्री सेल्सियस औसत रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि IMD के मुताबिक महाराष्ट्र में आगामी 22 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है और ठंड का मौसम फिर से दस्तक देगा।