File Photo
File Photo

    Loading

    राजस्थान : स्थानीय पुलिस (Local Police) ने शनिवार को जाली नोट (Fake Note) छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जाली नोटो के संबंध में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करके पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। 

    नोखा, जयनारायण व्यास कॉलोनी और लूणकरणसर थाने की पुलिस ने माडिया गांव और जेएनवी कॉलोनी (Bikaner) में छापा मारा, जिसमें 500 और 2,000 रुपए के जाली नोट छापने की मशीन और जाली नोट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह जाली नोट करीब डेढ़ करोड़ रुपए के हैं। पुलिस को मौके से उच्च गुणवत्ता वाला सफेद कागज, प्रिंटिंग मशीन, कटर सहित अन्य सामग्री भी मिली है। 

    पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को बीकानेर से और तीन लोगों को नोखा से हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंपा लाल, पूनम चंद, राकेश, रवि, नरेंद्र और माला राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। (एजेंसी)