कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण दिनाजपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कुछ मुस्लिम (Muslim) पुरुष और महिलाओं ने स्कूल में घुसकर हंगामा मचा दिया। इतना ही नहीं, उन लोगों ने एक महिला टीचर (Muslims People Fight with Female Teacher) के साथ बदमिज़ी की और शिक्षिका को निर्वस्त्र करके पिटाई भी की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, बताया जा रहा है कि, टीचर ने गुरुवार को एक हिजाब पहनी छात्रा को किसी बात को लेकर डांट दिया। जिसके बाद शुक्रवार को उसके परिजन इस बात से काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने स्कूल में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह घटना हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाईस्कूल की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Chaitali Chaki, a teacher of Trimohini Pratapchandra High School of Hili, South Dinajpur allegedly scolded a student, Jarnatun Khatun, by holding her ear for roaming around during class. After that, guardians of student attacked school & reportedly physically abused the teacher. pic.twitter.com/MyGamS97rp
— Prasun Maitra(প্রসূন মৈত্র) (@prasunmaitra) July 24, 2022
जानकारी के मुताबिक, हिजाब पहनी छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। इसी दौरान बात बढ़ गई और वे लोग महिला शिक्षिका के कमरे में पहुंच गए। जिसके बाद वह महिला टीचर के साथ अभद्रता करने लगे। बताया जा रहा है, इस दौरान परिजनों व उनके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया और उसे जमकर पीटा।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि, ‘हमें 24 जुलाई को इस मामले की शिकायत मिली थी। जहां चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच की जा रही है।” वहीं, शनिवार को स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर आपत्ति जताई और सड़क जाम भी कर दी थी।