Congress

    Loading

    नई दिल्ली: देश में खाद की किल्लत को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार इस मसले पर केंद्र (Modi Govt) को घेरता नजर आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी (BJP) पर खाद की किल्लत (Fertilizer Shortage) को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सत्ता से जाएगी, तो किसान को सस्ती खाद भी मिल जाएगी।

    बता दें कि कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा ने अन्नदाता को खाद के लिए तरसाया है और बदले में लट्ठ भी बरसाया है। जब भाजपा सत्ता से जाएगी, तो किसान को सस्ती खाद भी मिल जाएगी। कांग्रेस ने इस ट्वीट के साथ हैश टैग भाजपा_हराओ_महंगाई_हटाओ रखा है। 

    कांग्रेस का ट्वीट-

    गौर हो कि देश में कृषि कानूनों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मसले का अब तक हल नहीं निकल सका है। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में खाद की किल्लत है। किसानों के घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते कई जगहों पर किसान प्रदर्शन के लिए मजबूर है।