Photo Credit Twitter- ANI
Photo Credit Twitter- ANI

    Loading

    नई दिल्ली: असम में बाढ़ की स्तिथ बद से बदतर होती जा रही है। लगातार हो रहे मुसलाधार बारिश व पड़ोसी देश से पानी आने के चलते जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। असम के होजई जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए, जबकि 21 अन्य लोगों को बचा लिया गया। इसके आलावा 24 ग्रामीणों का एक समूह इस्लामपुर गांव से सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी ईंट के भट्टे से टकरा जाने के कारण पलट गई। असम में बाढ़ के चलते अब तक  32 जिलों में करीब 31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके आलावा इस बाढ़ से करीब 25 लोगों के मौत की खबर आ रही है। असम के 32 जिलों में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के पानी से करीब 4,291 गांवों में पानी घुसने की जानकारी मिली है। असम में अबतक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं को मिलाकर पुरे राज्य में करीब कुल 62 लोगों की मौत की खबर आई है।

    हालांकि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से बचाव कार्य अपने युद्ध स्तर पर चल रहा है।  अधिकारीयों का कहना है कि, हमने बिगड़ते हुए हालत को देखते हुए उचित खाने-पिने के सामान की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने रेस्क्यू आपरेशन को और तेज कर दिया है। पड़ोसी मुल्क भूटान में जल स्तर बढ़ने से असम के कई जिले लगातार प्रभावित हो रहे हैं। आने वाले समय में असम की स्थिति और भयावह होने के आसार दिखाई दे रहें हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है। रेस्क्यू टीम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।

    आपको बता दें कि, असम में बेकी नदी, ब्रह्मपुत्र, मानस,पुथिमारी, कोपिली, पगलाडिया, सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं। खबरों की माने तो, असम के 21 जिलों में करीब 514 राहत शिविर बनाए गये हैं। जिसमें जानकारी के अनुसार करीब 1.57 लाख लोगों ने शरण ली है। लोग बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए लगातार सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।

    खबर के अनुसार, इसके अलावा असम में चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़,बजली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, दीमा-हसाओ,शिवसागर, गोलपारा, गोलाघाट, होजई, कामरूप सहित अन्य इलाके मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ से सैकड़ों घर बुरी तरह डूब कर प्रभावित हुए हैं तो, वहीं दूसरी तरफ कई पुल, सड़क, नहर व तटबंध  क्षतिग्रस्त हो गये हैं। असम के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के स्थिति का जायजा लिया था। इसके आलावा केंद्र की तरफ से असम को हर संभव मदद देने की बात कही है।