हरबंस कपूर (Photo Credits-Facebook)
हरबंस कपूर (Photo Credits-Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: भाजपा के सीनियर नेता और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर (Harbans Kapoor Passes Away) का निधन हो गया है। हालांकि मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। अचानक निधन होने के कारण हर कोई सदमे में है। 

    ज्ञात हो कि कपूर राज्य के देहरादून कैंट से बीजेपी विधायक थे। हरबंस कपूर के निधन से पार्टी सहित इलाके के लोगों में शोक की लहर है। सात जनवरी 1946 को कपूर का जन्मदिन हुआ था। वे भाजपा के सीनियर नेता थे और कैंट से एमएलए। उनका कैंट इलाके में कितना दबदबा था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां से उन्होंने आठ बार जीत दर्ज की थी। वे साल 2007 से 2012 तक उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। 

    चंद्रा पंत का ट्वीट-

    वहीं हरबंस कपूर के निधन की जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रा पंत ने ट्वीट किया कि हमारे सुख दुःख के साथी, जिनका आशीर्वाद, मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा वरिष्ठतम नेता, आदरणीय हरबंस कपूर जी निधन से मन बहुत दुःखी है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और साथ ही उनके परिवारीजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।