BJD MLA & former Odisha Assembly Speaker Surjya Narayan Patro passed away

Loading

भुवनेश्वर: बीजद विधायक और ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो (Surya Narayan Patro passed away) का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

सीएम ने जताया शोक 

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पूर्व स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने कहा कि पूर्व स्पीकर, मंत्री और बीजू जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक सूर्य नारायण पान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। गंजम के लोगों की सेवा में उनका समर्पित जीवन हमेशा याद रखा जाएगा। बीजू जनता दल को संगठित करने में उनका बहुमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। यह ओडिशा की राजनीति और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।