Former Prime Minister Manmohan Singh discharged from hospital after recovering from corona
File

    Loading

    नई दिल्ली. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की तबियत खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। सिंह को बुधवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कार्डियोलॉजी विभाग में है।

    मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने से पहले मनमोहन सिंह को बुखार था और उन्होंने कमजोरी की शिकायत की थी। इसके चलते ही उन्हें एम्स ले जाया गया।

    वहीं उधर कांग्रेस नेता प्रणव झा ने एक ट्वीट में कहा कि मनमोहन सिंह की तबियत ठीक है और वे रूटीन इलाज के लिए एम्स पहुंचे हैं। झा ने कहा कि अगर कोई अपडेट देने की जरूरत पड़ी, तो वो इस बारे में आगे बताएंगे।

    गौरतलब है कि मनमोहन सिंह पिछले महीने 26 सितंबर को ही 89 साल के हुए हैं। वे इसी साल 19 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान तब स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन खुद ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी रख रहे थे। सिंह कोरोना से उबरने के बाद उन्हें 29 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई।

    वहीं पिछले साल मई में भी मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। एएनआई ने बताया था कि अस्पताल के कार्डियो वार्ड में उनकी निगरानी की गई थी।

    मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।