ऑस्कर फर्नांडिस (Photo Credits-Twitter)
ऑस्कर फर्नांडिस (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes Passes Away) का निधन हो गया है। उन्होंने कर्नाटक के मंगलूरू में अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में हमेशा से ऑस्कर फर्नांडिस गिनती होती रही है। ऑस्कर फर्नांडिस  यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिन्हें कुछ दिनों पहले ही  मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    कांग्रेस का ट्वीट-

    वहीं ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

    पीएम मोदी का ट्वीट-

    उल्लेखनीय है कि ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में हुआ था। वर्ष 1980 में वह उडप्पी लोकसभा सीट से पहली बार जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद लगातार साल 1996 तक वे यहां से जीतते आए थे। उन्हें साल 1998 में कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा तब से वह वे इसके सदस्य थे।