
मुंबई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने बुधवार को हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava Death) के निधन पर शोक जताया। श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल्ली के एक होटल में व्यायाम करते समय 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी। तभी से वह जीवन रक्षक उपकरणों पर थे और होश में नहीं आए। राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंजे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
Raju Srivastava brightened our lives with laughter, humour and positivity. He leaves us too soon but he will continue to live in the hearts of countless people thanks to his rich work over the years. His demise is saddening. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/U9UjGcfeBK
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2022
शाह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज था और अपनी अद्भुत प्रतिभा से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया। pic.twitter.com/z4f28XGuHL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार सुनकर वह नि:शब्द हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया। pic.twitter.com/2vn8nvSvJX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीवास्तव को एक बेहतरीन कलाकार और ज़िंदादिल इंसान बताया और कहा कि अपनी कला व प्रतिभा से वह अनेकों कलाकारों के प्रेरणास्रोत बनें।
उन्होंने कहा, ‘‘राजू श्रीवास्तव का निधन दुःखद है। उनका जाना हास्य कला की एक विधा के युग का समापन है, उनके निधन से हुई रिक्तता की भरपाई सम्भव नहीं है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोकाकुल परिवार व उनके प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।”
दुनिया को हंसाने वाले व्यक्ति राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। यह समाचार बहुत लोगों को व्यतित करेगा मगर हम सभी जानते हैं कि वे काफी दिनों से जीवन के लिए लड़ रहे थे। मैं प्रभू से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे: राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी pic.twitter.com/QBQ1G35su0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
‘यश भारती’ से सम्मानित मशहूर हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी की दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान ।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 21, 2022
सुप्रसिद्ध कॉमेडीयन राजू श्रीवास्तव यांचे उपचारादरम्यान दिल्ली येथे निधन झाले असून ही घटना मनोरंजन विश्वाला हादरा देणारी आहे. त्यांच्या कुटुंबियांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. परमेश्वर श्रीवास्तव यांच्या आत्म्यास सद्गती प्रदान करो हीच प्रार्थना. भावपूर्ण श्रद्धांजली….
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 21, 2022
राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं: राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/MErz9Z3vNF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022