modi-kovind

    Loading

    नयी दिल्ली. आज देश राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 152वीं जयंती को हर्षौल्लास के साथ मना रहा है। आज महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर राजघाट (Rajghat) पर गांधी समाधि में सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन भी हो रहा है है। इस खास और पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

    आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का बड़ा संकल्प लेने को कहा। उन्‍होंने कहा कि, गांधी जयंती सभी भारतीयों के लिए विशेष दिन है। यह अवसर पर हम सभी के लिए गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का एक बड़ा मौका है। यह अवसर हमें हमारे देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की भी प्रेरणा देता है।

    इस ख़ास अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”  

    उन्होंने यह भी कहा, “{गांधी जयंती पर मैं बापू को नमन करता हूं। उनके आदर्श सिद्धांत दुनियाभर में प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को मजबूती देते हैं।” बाद में प्रधानमंत्री राजधानी के राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    वहीं योगी आदित्‍यनाथ सिंह ने कहा कि, भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है।

    वहीं आज अनुरागा ठाकुर ने भी इस खास मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि,  सत्य, साधना, सद्भाव और स्वच्छता के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मजयंती पर विनम्र श्र्द्धांजलि। गांधी जी के विचारों और मूल्यों को आत्मसात् करते हुए स्वच्छता को आचरण बनाकर हम उनके सपनों का भारत बना सकते हैं। इस प्रकार आज महात्मा गाँधी को उनकी जयंती में अनेक राजनेताओं ने याद किया है।