क्यों ट्रेंड हो रहा सोशल मीडिया पर ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’, जानें वरुण गांधी के गुस्सा होने की वजह

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ आज यानी 2 अक्टूबर को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) की जयंती मना रहा है। वहीं दुनियाभर के लोग शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले महापुरुष को याद कर रहे हैं। लें इसे इत्तेफाक कहिये या कुछ और मगर गांधी के अपने ही देश के लोग सोशल मीडिया पर उनके हत्यारे रहे ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ (Nathu Ram Godse Zindabad)  की मुहिम चला रहे हैं। यही नहीं सुबह के करीब 9,30 बजे तक भारत में ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

    इधर जहां इसे ट्रेंड कराने में हिस्सा लेने वाले बहुत से लोग एक ही पोस्ट में दर्जनों बार ‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ लिख रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग इसके समर्थन में भी अब पुरजोर आगे आ रहे हैं।

    अब  इस मुद्दे पर BJP सांसद वरुण गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ के ट्रेंड होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस मुद्दे पर वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट कर रहे हैं, ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से जैसे शर्मसार कर रहे हैं। पता हो कि, नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की सरेआम गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा भी मिली थी। 

    वहींइस बात आज वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि, भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा। लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

    देखा जाए तो जब से गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा है। तभी से इस पर 61 हजार से ज्यादा लोग अपना ट्वीट कर चुके हैं। ये लोग नाथूराम गोडसे के समर्थन में भी ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस ट्रेंड की जमकर आलोचना भी की है।