Covid -19 is not completely over, be alert and follow the guidelines President Ram Nath Kovind

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने सोमवार को गोवा के स्थापना दिवस (Goa Statehood Day 2022) पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोवा की समृद्ध संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था। 

    कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा के स्थापना दिवस पर सभी गोवावासियों को बधाई। भारत के कुछ सबसे खूबसूरत स्थलों की भूमि गोवा की समृद्ध उदार संस्कृति सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।”

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट-

    उन्होंने कहा, ‘‘गोवा ने विकास के विभिन्न मानकों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं।”