E-Shram Yojana
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : देश का विकास करना है, तो सरकार की उपलब्ध सुविधाएं समाज के हर एक वर्ग तक पहुंचनी जरुरी है। किसी चीज को पूर्णतः सफल करने के लिए उसका बारीकी से अभ्यास करना, विचार विमर्श करना बेहद जरूरी होता है। आज हम देश के मजदूरों के लिए एक खुशखबरी लेकर आएं है। जी हां देश में असंघटित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों के लिए मोदी सरकार ‘ई-श्रम’ (e-shram Portal) शुरू करने वाली है। 

    आपको बता दें कि यह ‘ई-श्रम’ (e-shram Portal) देश के मजदूरों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। इस पोर्टल के जरिये देश के मजदूरों का राष्ट्रीय स्तर पर एक डेटाबेस तयार किया जायेगा। इस डेटाबेस में मजदूरों को उनके क्षमताओं के मुताबिक़ योजना लेकर उन योजनाओं में शामिल किया जायेगा। आपके बता दें कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कल ही e-shram Portal का LOGO लॉन्च किया है। 

    12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर 

    दरसल केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंको का यूनिवर्सल नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी करेगा, यह कार्ड पुरे देश में मान्य किया जाएगा। इस ई-श्रम कार्ड से हमारे देश के असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों को एक नई पहचान मिलेगी। इस ई-श्रम कार्ड का उपयोग मजदूरों को सरकार के सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं का फायदा देने में मदद करेगा। आपको बता दें कि इस  ई-श्रम पोर्टल पर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, रेहड़ी पटरी वाले मजदूर, प्रवासी मजदूर आदि मजूदर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। <

    इन योजनाओं का मिलेगा लाभ 

    केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय घोषणा के बाद असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों  अनेक नाइ योजनाए आने वाली है। इनमे कामगारों को श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) इन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

    इस बारें में अधिक जानकारी देते हुए श्रम कल्याण के महानिदेशक और मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजय तिवारी ने कहां कि डेटाबेस में PMSYM, PMJJBY, PMSBY और PM-JAY आयुष्मान भारत सहित सामाजिक सुरक्षा (पेंशन, बीमा) इन योजनाओं को जोड़ा जायेगा। इन सभी के लिए अनौपचारिक क्षेत्र के कार्यकर्ता  इस डेटाबेस प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। पूरे देश में ई-श्रम कार्ड मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। पूरे देश में ई-श्रम कार्ड मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। पूरे देश में ई-श्रम कार्ड मान्य होगा।

     ये रहा टोल फ्री नंबर 

    आपको बता दें कि इसमें कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, रेहड़ी पटरी वाले मजदूर, प्रवासी मजदूर और घरेलू कामगार शामिल है। इस बारें में उन्होंने कहाँ कि पोर्टल की शुरुआत के बाद असंघटित क्षेत्र के श्रमिक उसी दिन से अपना रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते है। आज से ही रजिस्ट्रेशन की प्रकिया करने के लिए और श्रमिकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का फ्री है हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। 

    3000 रुपये महीना मिलेगी पेंशन 

    देश के असंगठित मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना यह एक बेहतर योजना है। इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी लगाने वाले, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और इस तरह काई कामों में अपना श्रम देने वाले मजदुरों को अपना बुढ़ापा सुरक्षित करने में बेहद मदद मिलेगी। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 3000 रुपये महीना यानी साल के 36000 रूपये पेंशन मिलेगी।