Google डूडल ने ‘टिम बर्गलिंग’ को उनके 32वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि, देखें Video

    Loading

    गूगल डूडल : Google डूडल आज मंगलवार को स्वीडिश सुपरस्टार डीजे, निर्माता, गीतकार और मानवतावादी ‘टिम बर्गलिंग’ (DJ Tim Bergling  32nd Birthday) के 32वें जन्मदिन पर संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोग उन्हें उनके स्टेज नाम ‘एविसी’  (Avicii) से जानते हैं। 8 सितंबर 1989 को जन्मे, एविसी एक प्रसिद्ध गीतकार और कलाकार थे, जिन्होंने ईडीएम शैली को और नृत्य-पॉप दृश्य को अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। 

    Google ने टिम बर्गलिंग के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए, उनके आत्महत्या (2018) से पहले के शानदार जीवन का वर्णन एक रंगीन एनिमेटेड वीडियो के साथ किया है। एविसी के प्रसिद्ध गीत, “वेक मी अप” का उपयोग कलाकार एलिसा विनन्स, ओलिविया व्हेन और सोफी डियाओने ने यह वीडियो बनाया है।

    स्टॉकहोम में 1989 में जन्मे, टिम ने 16 साल की उम्र में अपने बेडरूम में धुनों को मिलाना शुरू कर दिया था। 2011 में उन्होंने “एविसी” नाम के तहत डांस एंथम ‘लेवल्स’ जारी किया, जो पॉप पर चढ़ने वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक संगीत ट्रैक में से एक था। बर्लिंग ने 28 साल की उम्र में मानसिक स्वास्थ्य के चलते कांच के टूटे टुकड़े से अपेन शरीर का अंग काट दिया था और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हुई। 20 अप्रैल 2018 को ओमान के मस्कट में मौजूद उनके घर पर आत्महत्या कर ली थी और खून से लथपथ उनकी लाश मिली थी।

    Herald: It's 'True'. Avicii is no more

    गाना ‘वेक मी अप’, ‘हे ब्रदर’ फेम डीजे एविसी ने 24 साल की उम्र में ही कई अवॉर्ड अपनी झोली में भर लिए थे। अपने छोटे से करियर में उन्होंने दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड, एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किए।