google-doodle-urges-people-to-get-vaccinated-and-wear-mask-to-save-lives

लोगों को सतर्क करने के लिए गूगल (Google Doodle) ने भी खास डूडल बनाया है।

    Loading

    नई दिल्ली, साल 2022 (Year 2022) के शुरुआत से ही कोरोना वायरस (Corona Virus) एक बार फिर धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। साल के शुरुआत में ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के वजह से लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। 

    भारत (India) के भी कई राज्यों में कोरोना के चलते नए गाइडलाइन्स लागू किए गए है। ऐसे में लोगों को सतर्क करने के लिए गूगल (Google Doodle) ने भी खास डूडल बनाया है। जो लोगों को जान बचाने के लिए मास्क पहनना, वैक्सीन लगवाने का संदेश दे रहा है।

    इस खास एनिमेटेड गूगल डूडल (Google Doodle) में दिखाई दे रहा है कि, गूगल के सभी लेटर्स मास्क पहने और कोरोना वैक्सीन लेने के बाद खुशी मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गूगल ने डूडल के बारे में कहा, “टीका लगवाएं। मास्क पहनें। जान बचाएं।” 

    जब कोई व्यक्ति गूगल के डूडल (Google Doodle) पर क्लिक करता है, तो पेज लोगों को टीकाकरण केंद्र सर्च करने में मदद करता है। इसके साथ ही इस पेज पर भारत में प्रशासित टीकों से संबंधित नवीनतम आंकड़े भी दिखाता है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लोगों को अपने स्थानीय वैक्सीन साइट ढूंढने में मदद हो और उन्हें कोरोना वैक्सीन लेने में आसानी हो, इसलिए गूगल ने यह खास डूडल बनाया है।