Pic : Google Doodle
Pic : Google Doodle

Loading

नई दिल्ली : हर साल 8 मार्च ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ (International Women’s Day) मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। तो वहीं गूगल डूडल (Google Doodle) के जरिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। 

दरअसल, गूगल डूडल के जरिए बेहद खास दिनों को एनीमेशन बनाकर सेलिब्रेट करता है। आज के इस डूडल को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि ‘GOOGLE’ के हर अक्षर में उन कई क्षेत्रों में से कुछ को हाइलाइट किया गया हैं, जिनमें दुनियाभर की महिलाएं एक-दूसरे की प्रगति और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक-दूसरे का समर्थन करती हैं।

गौरतलब है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ (Embrace Equity) रखी गई है। इसका अर्थ है लैंगिक समानता पर ध्यान देना। वहीं महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ था। इस थीम से आशय एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता से है।