Google Doodle
Pic : Google Doodle

    Loading

    मुंबई : गूगल डूडल (Google Doodle) के जरिए अक्सर खास दिन को सेलिब्रेट करता है, लेकिन आज का गूगल डूडल सबसे ज्यादा खास है। क्योंकि आज न्यू ईयर है यानी साल 2023 (New Year 2023) का पहला दिन है। साल 2022 को अलविदा कहने के बाद साल 2023 के स्वागत में शानदार डूडल बनाकर नए साल का स्वागत किया है। 

    दरअसल, गूगल ने आज डूडल पर Google 2023 लिखा हुआ है। गूगल द्वारा न्यू ईयर पर बनाया गया यह डूडल कई खूबसूरत रंगो से रंगा हुआ है। जो दिखने में काफी सुंदर और आकर्षित लग रहा है। गूगल को आप खोलने के बाद जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे कुछ ख़ास अंदाज में एनीमेशन से प्यारा सा डूडल आपको दिखाई देगा। डूडल को देखते ही आपके अंदर नए साल की फीलिंग आ जाएगी। 

    क्योंकि नया क्रिएटिव चमकीले रंगों में ‘GOOGLE’ के अक्षरों को दिखाता है। नए साल के पहले दिन अक्सर लोग एक दूसरे शुभकामनाएं (New Year Wishes 2023) यदि आप नए साल 2023 के पहले दिन किसी को शुभकामनाएं देना चाहते है तो आप गूगल के इस क्रिएटिव डूडल के जरिये नए साल 2023 के पहले दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस डूडल को शेयर करना होगा। 

    गौरतलब है कि इससे पहले कल यानी साल 2022 के आखिरी दिन और न्यू ईयर की शाम को गूगल ने डूडल के जरिए सेलिब्रेट किया। इस दौरान भी गूगल ने एक क्रिएटिव डूडल बनाया था। जिसके जरिये आखिरी दिन को ख़ास बनाया।