Google Doodle Today
Pic : Google Doodle

    Loading

    नई दिल्ली : गूगल डूडल (Google Doodle) जरिए आए दिन कुछ खास मौके को सेलिब्रेट करता रहता है। आज यानी 29 जनवरी को भी गूगल ने एक बेहद ही खास डूडल बनाया है। आज के गूगल डूडल में आप एक एनिमेटेड विडियो देख सकते हैं। विडियो में आप देख सकते हैं कि गूगल दुनिया भर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है। एक ऐसी टी जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को काफी आकर्षित किया और उसी समय से बबल टी काफी ट्रेंड कर रहा है।

    क्या है बबल टी 

    जानकारी के मुताबिक बबल टी (Bubble Tea) की खोज 1980 के दशक के दौरान ताइवान में हुई थी। जो कोविड-19 के दौर में काफी चर्चा में थी और अब यह दुनियाभर में फेमस हो गई है। इतना ही नही बल्कि पिछले कुछ वर्षों में, यह पश्चिमी, यूरोपीय और एशियाई देशों में बेहद लोकप्रिय हो गई है। 

    गौरतलब है कि बबल टी को पर्ल टी या टैपिओका टी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इनमें टैपिओका बॉल्स मिलाए जाते हैं। टैपिओका को भारत में साबुदाना के रूप में जाना जाता है। 

    गूगल डूडल के एनिमेटेड (Google Doodle’s Animated video) विडियो में आप सिर्फ बबल टी का जश्न ही नहीं बल्कि  Google आज अपने इंटरएक्टिव डूडल के जरिए लोगों को अपनी उसे बनाने की विधि भी बताता है। जैसे ही आप Google डूडल पर क्लिक करेंगे तो आपके स्क्रीन पर एक एनीमेटेड विडियो चलना शुरू हो जाएगा।