होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में जुटी सरकार, DA हाइक को लेकर जल्द आएगा बड़ा फैसला

    Loading

    नई दिल्ली : क्या आप पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए आज एक  बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अब आपको अच्छा खासा वेतन मिलने वाला है। क्योंकि अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) के बढ़ने का इंतजार करने का समय समाप्त हो रहा है। होली (Holi 2023) से पहले अब केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है।

    कितना होगा DA Hike?

    दरअसल, मौजूदा समय में देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए (DA Hike) मिल रहा है। तो वहीं अगर हम बात करें DA Hike की तो होली के पहले ये सरकार द्वारा लागू किया जा सकता है। बता दें कि सरकार अगर इस बार डीए में 4 फीसदी इजाफा करती है तो ये 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। 

    कबसे मिलेगा फायदा?

    जानकारी के मुताबिक आने वाले 15 दिनों में सरकार कर्मचारियों के डीए पर बड़ा फैसला ले सकती है। डीए में बढ़ोत्तरी का फायदा कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी से मिलेगा। जनवरी महीने से कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इससे पेंशन में कितना इजाफा हो सकता है।  

    इतनी बढ़ेगी सैलेरी 

    गौरतलब है कि जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने के बाद में अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 30,000 रुपये है तो उसकी ग्रॉस सैलरी में करीब 10800 रुपये का इजाफा हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इतना ही नहीं बल्कि सचिव लेवल की अगर हम बात करें तो इसमें कर्मचारियों की सालाना सैलरी (Annual income) में 90,000 रुपये या फिर इससे भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो सकती है।