ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Photo Credits-Twitter)
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh Passes Away) के निधन की खबर सामने आई है। आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना में रावत, उनकी पत्नी सहित 13 लोगों का निधन हुआ था। तब इस हादसे में वरुण सिंह अकेले बच गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज उनके निधन की खबर आ गई। 

    ज्ञात हो कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से शोक की लहर है। भारतीय एयरफोर्स ने ट्वीट कर निधन की पुष्टि की है। आईएएफ ने लिखा कि भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। एयरफोर्स अधिकारी उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।  

    उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे। हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद वह घायल हुए थे। उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज बुरी खबर आई और उनका निधन हो गया। वरुण का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हो चुके हैं।