joshi-and-tomar

    Loading

    अहमदाबाद. एक बड़ी खबर के अनुसार बीते शनिवार को विजय रूपाणी (Vijay Rupani) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए CM के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी (BJP) तैयारियों में जुट गई है। आज यानी रविवार की सुबह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर अहमदाबाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) और प्रह्लाद जोशी (Parhlad Joshi) नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए अहमदाबाद जाएंगे।

    गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बीते शनिवार को अचानक ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ही गुजरात के नए सीएम के चेहरे को लेकर ऊहापोह की स्थिति चल रही है और अटकलों का बाजार भी गर्म है। लेकिन अब इसके लिए इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि आज दोपहर 3 बजे तक गुजरात को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री पाटीदार समाज से होगा, हालांकि ये विधायक दल की बैठक में ही अब तय होगा।

    बता दें कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब साल भर पहले अचानक से हुए एक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास ने बीते शनिवार रात्री को बताया था कि  “भाजपा विधायक दल की रविवार को बैठक होने की संभावना है, लेकिन (पार्टी के) केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा बैठक के सटीक समय से हमें अवगत कराये जाने के बाद ही हम इसकी पुष्टि कर सकेंगे। भाजपा के सभी विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में शामिल होंगे।”

    उन्होंने कहा कि, “भाजपा विधायक दल की रविवार को बैठक होने की संभावना है, लेकिन (पार्टी के) केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा बैठक के सटीक समय से हमें अवगत कराये जाने के बाद ही हम इसकी पुष्टि कर सकेंगे। भाजपा के सभी विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में शामिल होंगे।”

     उन्होंने ये भी कहा कि, बैठक में नये मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। इस बीच, बीते शनिवार को होई संतोष और यादव ने पार्टी के प्रदेश इकाई प्रमुख सी आर पाटिल, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा व प्रदीप सिंह जाडेजा, प्रदेश भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला और राजूभाई पटेल तथा विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई सहित गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

    कौन-कौन है नए CM के दौड़ में 

    अब प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर कई नेताओं के नामों की चर्चा शुरू है। जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का नाम टॉप पर है। वहीं CM के लिए पुरुषोत्तम रुपाला और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) के नाम की चर्चा है। हालांकि, पाटिल ने खुद CM की रेस से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि, “वह इस रेस का हिस्सा नहीं हैं।”