Guru Gobind Singh Indraprastha University, GGSIPU new campus inauguration, CM Arvind Kejriwal, VK Saxena
Pic Source: ANI

Loading

नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के नए कैंपस का दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उद्घाटन किया। इसके पहले गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के उद्घाटन को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली एलजी के बीच तकरार  की खबर सामने आ रही थी।

#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के नए कैंपस का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/kbhqLq10vr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2023

 समारोह में तकरार के बीच पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समारोह पहुंचे। इसके थोड़ी देर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी समारोह में शामिल होने पहुंचे।  सीएम केजरीवाल और  उपराज्यपाल ने पूर्वी दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के नए कैंपस का उद्घाटन किया।