Abhijit Banerjee

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Happy Birthday Abhijit Banerjee) का आज 61वां जन्मदिन है। उन्हें जब अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार साल 2019 में दिया गया था तब उनका भारतीय कनेक्शन मीडिया की सुर्खियां बन गया था। बता दें कि अभिजीत का जन्म मुंबई में हुआ था। जबकि पढ़ाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई। साथ ही उच्च शिक्षा उन्होंने राजधानी दिल्ली से ली। 

    ज्ञात हो कि अभिजीत के माता-पिता निर्मला और दीपक बनर्जी देश के प्रसिद्द अर्थशास्त्री थे। उनके पिता कोलकाता से थे और माता निर्मला मुंबई से थी। अभिजीत बनर्जी का पूरा नाम अभिजीत विनायक बनर्जी है। यानि नाम के बीच वाला विनायक, मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर का है। अभिजीत बनर्जी को 10 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने एक लेख भी एक बार लिखा था। बनर्जी ने बताया था कि साल 1983 में अपने दोस्तों के साथ वे कैसे तिहाड़ जेल गए थे।

    गौर हो कि अभिनीत बनर्जी ने बंगाल के कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और प्रेसीडेंसी कॉलेज से बैचलर की डिग्री हासिल की। फिर वे दिल्ली के जेएनयू में अर्थशास्त्र से एमए करने चले गए। यहां वे साल 1981 से 1983 तक पढ़ते रहे। वैसे कई बार अभिजीत से यह सवाल किया गया कि उन्होंने आखिरी पढ़ाई के लिए जेएनयू में एडमिशन क्यों लिया।