MODI-PATEL
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/अहमदाबाद. राजनीतिक गलियारे से आ रही बड़ी खबर के अनुसार आज जहां गुजरात (Gujarat) के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) BJP में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज अहमदाबाद के BJP कार्यालय कमलम् में CM भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदिगी में हार्दिक पार्टी जॉइन करेंगे। वहीं BJP के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार आज के इस बड़े कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

    BJP जॉइन करने से पहले उन्होंने बाकयदा एक ट्वीट किया, “राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के इस भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।”

    BJP में आने से पहले बकायदा पूजा-पाठ

    आज हार्दिक ने BJP जॉइन करने से पहले एक पोस्टर भी  जारी किया है। इस पोस्टर की मानें तो, BJP में आने का कार्यक्रम आज सुबह होगा। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर दुर्गा पाठ भी किया। दुर्गा पूजा के बाद वे हार्दिक स्वामीनारायण जाएंगे और गो पूजा भी करेंगे।

    गौरतलब है कि, हार्दिक पटेल ने बीते 17 मई 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर कांग्रेस पर काफी आरोप लगाए थे। दरअसल हार्दिक का आरोप था, कि वे कांग्रेस के हाईकमान लीडरशिप से परेशान होकर पार्टी को त्याग रहे हैं। वहीं एक बयान में तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस में उनकी हालत अब ऐसी हो चली है जैसे नए दूल्हे की नसबंदी करा दी हो।