PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: बेमौसम हो रही बारिश से किसानों के लिए आफत बन आई है। दिल्ली, गुजरात में तेज बारिश हुई जबकि यूपी में ओले गिरे। राजधानी दिल्ली (Delhi) में बेमौसम हो रही बारिश से भले ही तापमान में गिरावट आई हो लेकिन इससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की खबर भी आ रही है। इससे गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ, जिससे किसानों परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 घंटे से ज्यादा ओलावृष्टि होने से फसल पूरी खराब हो गई है। किसान ऐसे ही कर्ज में है इससे और ज्यादा हो गया है। हम सरकार से चाहते हैं कि वो हमारी कुछ मदद करें। वहीं गुजरात के अरावली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में दिल्ली में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQ) 231 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में आता है।