केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद (Hijab Row) अब देश में धीरे-धीर फैलता दिख रहा है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मालेगांव (Malegaon) से लेकर यूपी (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) तक मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब के सपोर्ट में प्रदर्शन किया है। साथ ही पूरे मामले में सियासी बयानबाजी भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है शरिया से नहीं। 

    ज्ञात हो कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये जो हिजाबी हुड़दंग है और तालिबानी हिस्टीरिया है, यह मुस्लिम लड़कियों की तालिम और तरक़्क़ी को तालिबानी ताले में बंद करने की कोशिश है। आज देश संविधान से चलता है शरिया से तो चलेगा नहीं। 

    वहीँ हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक सरकार ने सूबे में 10वीं कक्षा तक के हाईस्कूल 14 फरवरी को फिर से खोले जाने के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन को कई निर्देश जारी किए हैं। इसका सीधा उद्देश्य शांति बनाए रखना है। साथ ही अफसरों से यह कहा गया है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन न हो।