priyanka gandhi
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ हिमाचल (Himachal) में फिलहाल कांग्रेस (Congress) द्वारा चुनाव जीतने के बाद, यहां मुख्यमंत्री चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है। वहीं आज भी ये ड्रामा अपने उफान पर है। साथ ही ये भी खबर है कि, हिमाचल में कुछ विधायकों के रवैये से यहां पहुचे तीनों ऑब्जर्वर खासे नाराज हैं। क्योंकि पार्टी ने बीते शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई थी। मगर, कांग्रेस के कुछ विधायक इस बैठक से नदारद हो दिनभर शिमला के अलग-अलग होटलों में कॉर्नर मीटिंग करते रहे। साथ ही कुछ विधायक तो बैठक को स्थगित करने की मांग पर अड़े रहे।

    ‘ऑब्जर्वर्स’ नाराज

    बीते शुक्रवार को दिनभर चले इस सियासी ड्रामे से ऑब्जर्वर्स नाराज नजर आए। ऐसे में पार्टी हाईकमान को दी जाने वाली इनकी रिपोर्ट कुछ नेताओं की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को भी कमजोर कर सकती है। फिलहाल सबकी नजरें ऑब्जर्वर्स द्वारा MLA के साथ किए गए वन टू वन की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। बता दें कि अब मुख्यमंत्री पद के दौड़ में पूरी की पूरी शिमला कांग्रेस दो खेमों में बंटी दिख रही है। इसमें से एक धड़ा प्रतिभा सिंह का तो दूसरासुखविंदर सुक्खू के समर्थकों का है।

    सुक्खू और प्रतिभा सिंह में बंटी कांग्रेस

    सूत्रों के मुताबिक, 15-16 विधायकों ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को CM बनाने की पैरवी की है। करीब 15 से ज्यादा विधायकों ने प्रतिभा सिंह को CM बनाने की मांग जरूर की है। वहीं  कुछ MLA ने इस बात को भी माना है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुना जाए तो बेहतर होगा, क्योंकि प्रतिभा सिंह के CM बनने का मतलब 2 उपचुनाव लड़ना होगा। खासकर मंडी लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के लिए खासा चुनौती बन सकता है, क्योंकि कांग्रेस को मंडी की 9 सीटों पर करारी हार मिली है। ऐसे में इस समय उप चुनाव का खतरा मोल नहीं लेना चाहिए। 

    मुकेश अग्निहोत्री भी बने पसंद 

    वहीं समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के बाद अपनी दूसरी पसंद मुकेश अग्निहोत्री को बताया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार प्रतिभा सिंह को अगर परे रकेहीं तो लगभग 20-21 विधायक अग्निहोत्री के साथ भी आगे चलने को तैयार हैं। लेकिन बतौर CM प्रतिभा सिंह के कंटेंडर रहते हुए मुकेश के साथ सिर्फ 8 से 9 ही विधायक हैं। वहीं 4 से 5 विधायक इस मामले में पूरी तरह से न्यूट्रल हैं। उन्होंने वन टू वन बैठक में इनमे से किसी को भी CM बनाने की पैरवी की है और हाईकमान के निर्णय से खुद की सहमति की बात कही है।

    प्रियंका गांधी करेंगी फैसला 

    हालांकि ऐसे भी कयास हैं कि, हिमाचल को अगले 2 दिन के अंदर उनका नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। सूत्र के अनुसार बेशक CM चेहरे तय करने के लिए चाहे ऑब्जर्वर्स से रिपोर्ट मांगी गई हो, मगर CM कौन होगा, इसका फैसला अब हिमाचल की राजनीति को बहुत करीब से देख और पहचान चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ही करेंगी। उन्होंने खुद भी सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। ऐसे में अब सिर्फ उनके फैसले का ही सभी को इंतजार है।