chamba
Pic: Twitter

    नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के चंबा-पांगी मार्ग पर रविवार को बस पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज  चम्बा  पहुंचा दिया गया है।

    क्या है घटना 

    घटना के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP-422092) पांगी के किलाड़ से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर इस बस पर गिरा। इससे बस को भी काफी नुकसान हुआ है। इस भयानक की सूचना मिलने के बाद, बदोबस्त के लिए तीसा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और अपना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    बस के उड़े परखच्चे 

    मिली सुचना के अनुसार चम्बा-किलाड़ सड़क मार्ग पर यह बस जा रही थी। तभी साच पास पर बस पर पहाड़ी से हिमखंड और बड़े बड़े पत्थर गिरने लगे। जरुरी बात यह है कि बस सच पास से करीब कुछ ही दूरी पर जब पहुंची तो पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे थे। तभी कुछ सवारियों ने  इस बस से उतरकर अपनी जान बचा ली थी, वहीं जो लोग फिर भी इस बस में बैठे थे, वह उस बड़ी चट्टान की चपेट में आ गए। 

    हालाँकि भगवान का शुक्र रहा कि बस नीचे खाई में नहीं गिरी। चट्टानों के बस से टकराने के बाद इसे एक जोर का झटका लगा, लेकिन बस सड़क के ठीक किनारे पर जैसे तैसे अटक गई। यह चट्टान इतनी बड़ी थी कि बस के पिछली साइड के पूरी तरह से परखच्चे ही उड़ गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव  अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए तीसा  हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज  चम्बा  पहुंचा दिया गया है। घटना की जाँच जारी है।