Diesel, Diesel Business
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ, देश के लोग पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दामों से हलकान हुए पड़े हैं. वहीं अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में डीजल (Diesel) महंगा हो गया है। जी हां सुक्खू सरकार ने नए मंत्री बनाने के साथ ही आज प्रदेश के लोगों को महंगाई का एक तगड़ा झटका दे दिया है।

    बढे डीजल के रेट 

    दरअसल अब प्रदेश में सुक्खू सरकार ने डीजल पर VAT को बढ़ाया गया। इससे प्रदेश में डीजल के दाम अब 83 रूपए प्रति लिटर की जगह अब 86 रुपए से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं नई अधिसूचना के अनुसार, अब डीजल 3.01 प्रति लीटर महंगा हो चूका है।

    सुक्खू सरकार की अधिसूचना जारी 

    इसी के तहत अब वैट अधिनियम 2005 के तहत दरों में संशोधन करते हुए राज्यपाल की ओर से नई अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। साथ ही यह अधिसूचना शनिवार देर रात को तुरंत प्रभाव से लागू हो गई। जहां अब तक डीजल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 83 रुपए के आसपास मिल रहा था, वह अब 86 रुपए/लीटर मिलेगा।

    ऐसे लगाया गया VAT

    दरअसल अब कर एवं आबकारी विभाग ने डीजल पर लगने वाले वैट को बीते शनिवार रात से ही बढ़ा दिया है। ऐसे में अब डीजल पर प्रति लीटर 4.40 रुपए लगने वाले वैट को बढ़ाकर 7.40 रुपए कर दिया। वहीं शिमला में डीजल 83.16 रुपए प्रति लीटर से अब 86.17 रुपए/लीटर हो गया है।

    गौरतलब है कि, आज ही हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार (Himachal Cabinet Expansion) हुआ है। आज, यानी रविवार 8 दिसंबर को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमे 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इस बार राज्य के पूर्व मुख्यंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।