गौरव भाटिया (Photo Credits-ANI Twitter)
गौरव भाटिया (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: देश में हिंदुत्व (Hindutva Politics) को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। दरअसल पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने अपनी किताब  ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) और बोको हराम (Boko Haram) से की है। साथ ही खुर्शीद ने हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। 

    वहीं सलमान खुर्शीद की मुश्किलें अब बढ़ गई है। एक शख्स ने खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पूरे मामले पर अब बीजेपी आक्रामक हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे कांग्रेस की विचारधारा तक करार दिया है। 

    गौरव भाटिया ने कहा कि हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से कर दी जाती है। यह आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर बार-बार होता है। साथ ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पाठशाला की ऐसी है। साथ ही ऐसी बेवकूफी भरी बातों का कोई अर्थ नहीं है। सलमान खुर्शीद की किताब विमोचन प्रोग्राम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।