
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के लिए दिन जैसे-जैसे कम हो रहे हैं, वैसे ही राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Election) के विधायक अपना इस्तीफा दे रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) लगातार राज्य में खुद को मजबूत बनाने में लगी है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर आज से बंगाल के दौरे पर हैं। जिसको लेकर भाजपा ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा जारी कर दी है। जिसके अनुसार गृह मंत्री 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। अपने दो दिन के दौरे पर शाह कई राजनीतिक बैठक के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि जेपी नड्डा के काफ़िले पर हुए हमले के बाद शाह का यह पहला बंगाल दौरा है।
ऐसा होगा कार्यक्रम:
19 दिसंबर:
- कोलकाता में स्थित श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम में सुबह 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजिल अर्पित करने के साथ शुरुआत।
- दोपहर 12.30 बजे वह मेदिनीपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वह यहीं स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
- दोपहर 1.25 बजे देवी महामाया मंदिर में पूजा करेंगे।
- मेदिनीपुर के बेलिजुरी गांव जाएंगे और दोपहर डेढ़ बजे एक किसान परिवार के यहां भोजन करेंगे।
- 2.30 बजे वह मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली एक जन सभा को संबोधित करेंगे।
- शाम 7.30 बजे वह ‘द वेस्टिन’ कोलकाता में राज्य के केंद्रीय मंत्रियों, संगठन सचिवों, जोनल पर्यवेक्षकों और प्रदेश भाजपा महासचिवों के साथ चुनाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।
20 दिसंबर:
- गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन जाएंगे। यहां रवींद्र भवन में वह गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- इसके बाद वह विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे और दोपहर 12 बजे यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में संबोधन देंगे। यहां से वह बीरभूम के लिए रवाना हो जाएंगे।
- दोपहर 12.50 बजे बीरभूम के श्यामबती स्थित पारुलदंगा में बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे।
- दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे।
- आखिर में वह 4.45 बजे मोहोर कुटीर रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता करेंगे।