केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) को यूपी (Uttar Pradesh) सहित पांच राज्यों के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर मंथन जारी है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी पार्टी नेताओं की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है। इससे पहले रविवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारते कैसे हैं ये कांग्रेस से सीखना चाहिए। 

    ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस से सीखना चाहिए कि चुनाव हारते कैसे हैं। किसी भी राज्य में विरोधी लहर भाजपा के खिलाफ नहीं थी। मुख्यमंत्रियों की साफ छवी और अच्छे कामों ने भी असर किया है। कार्यकर्ताओं ने जो काम राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किया इन्हीं सब से जीत मिली।

    अनुराग ठाकुर का बयान-

    गौर हो कि इससे पहले विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद रविवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस्तीफे देने का प्रस्ताव रखा। जिसे सीडब्ल्यूसी (CWC) ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। इस बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी के अपने पदों का त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम सभी ने इसे खारिज कर दिया।