5 साल के बच्चों को मिलेगा नीले रंग का आधार कार्ड, जानिए डिटेल

    Loading

    नई दिल्ली. भारत सरकार ने सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के लिए बच्चे से लेकर बड़ो तक के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बहुत बार आधार कार्ड (Aadhaar Card) के बिना जरुरी काम रुक जाता है। आधार कार्ड बनवाने के लिए पहचान पत्र (ID) और एड्रेस फ्रूफ (Address Proof) जैसे डॉक्यूटमेंट्स की जरूरत होती है, पर अब बिना किसी डॉक्यूमेंट के भी आधार कार्ड बनाया जा सकता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का ‘बाल आधार’ कार्ड जारी किया है। इस बात की जानकारी UIDAI ने अपने ट्विटर से दी है।

    UIDAI के अनुसार इस आधार कार्ड के लिए छोटे बच्चों (Baal Aadhaar Card) से उंगलियों के निशान नहीं लिए जाएंगे। यह आधार कार्ड केवल पांच साल तक ही वैध रहेगा। पांच साल के बाद बच्चे की बायोमैट्रिक (Blue Colour Baal Aadhaar) जानकारियां देनी होंगी। जिसके बाद आम आधार कार्ड जारी किया जाएगा।

    जानकारी के लिए बतादें कि सात साल की उम्र तक बायोमैट्रिक जानकारियां नहीं दी गई, तो आधार कार्ड रद्द किया जाएगा यानी आधार कार्ड वैध नहीं रहेगा। सरकार के अनुसार छोटे बच्चों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके इसलिए ‘बाल आधार’ जारी किया जा रहा है।