
-सीमा कुमारी
सितंबर महीना समाप्त होने में बस चंद दिन ही बचे हैं। इसके बाद अक्टूबर महीना शुरू हो जाएगा।अक्टूबर महीने में नवरात्र, विजयादशमी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार (Festive Season) पड़ रहे हैं। अगर आप अक्टूबर (October) महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाने वाले हैं, तो यह खबर जरूर गौर से पढ़ें।
अक्टूबर महीने में कई त्योहार होने की वजह से बैंक भी कई दिन बंद रहेंगे। कुल मिलाकर 21 दिन की छुट्टी है बैंकों की। अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग अलग हो सकती हैं। इन 21 छुट्टियों में 14 छुट्टियां आरबीआई (RBI) ने घोषित की हैं। गौरतलब है कि RBI गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक गौर करने वाली बात है कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे, क्योंकि RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी शामिल होती हैं। यानी, कुछ छुट्टियां कुछ राज्यों के लिए ही होती हैं, बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। हां, कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे।
छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 1 अक्टूबर – बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन (गंगटोक)
- 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य)
- 3 अक्टूबर – रविवार
- 6 अक्टूबर – महालय अमावस्या (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)
- 7 अक्टूबर- लैनिंग्थौ सनमही (इम्फाल) का मेरा चौरेन हौबा
- 9 अक्टूबर – दूसरा शनिवार
- 10 अक्टूबर – रविवार
- 12 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)/ (अगरतला, कोलकाता)
- 13 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)/ (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
- 14 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी)/अयुत पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
- 15 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक)
- 16 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दसैन)/(गंगटोक)
- 17 अक्टूबर – रविवार
- 18 अक्टूबर – कटि बिहू (गुवाहाटी)
- 19 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि , लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
- 20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन / लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)
- 22 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
- 23 अक्टूबर – चौथा शनिवार
- 24 अक्टूबर – रविवार
- 26 अक्टूबर – परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
- 31 अक्टूबर- रविवार