Delhi Temperature
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली: मौसम (Weather)  में तेजी से बदलाव हो रहा है। फरवरी (February) का महीना मौसम के लिहाज से अच्छा माना जाता है। लेकिन इस बार मौसम रंग बदल रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार फरवरी माह में तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ेगी। फ़िलहाल एक तरफ जहां ठंड की विदाई हो रही है, वहीं गर्मी दस्तक देने लगी है। लोगों को इस महीने में दोनों का एहसास हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में  बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदनी इलाकों में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश में गर्मी का अहसास और अधिक होने लगेगा। 

    IMD के अनुसार 17 फरवरी तक गर्मी का अहसास देखने को मिल सकता है। IMD ने कहा है कि इस कारण अगले कुछ दिनों तक लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है। संभावना जताई है कि 19 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।