बिहार में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, पांच की मौत, कर्ज की प्रताड़ना नहीं झेल पाया परिवार

    Loading

    बिहार: बिहार (Bihar) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर (poison) खा लिया जिसमें पांच की मौत हो गई जबकि एक बच्ची का गंभीर हालत में अस्पताल (Hospital) में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि कर्ज से परेशान परिवार जहर खा लिया। 

    बिहार के नवादा से सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श सोसायटी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पी लिया, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। एक लड़की की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज में डूबा था और वसूली की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया।

    जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया की पहचान केदारनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रजौली का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ नवादा शहर के न्यू एरिया में किराये के मकान में रह रहा था। केदारनाथ गुप्ता नवादा के विजय बाजार में फल की दुकान चलाता था। उसी के सिलसिले में उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था जिसे वह चुका नहीं पाया। 

    बिहार नवादा, SP  डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि कल रात यानी गुरूवार की रात को एक परिवार के 6 लोगों द्वारा जहर खाने की सूचना प्राप्त हुई। जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। एक बच्ची का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर इन्होंने ये कदम उठाया है। सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।