चंडीगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात: मो. शरीक से युवती ने बनाई दूरी तो घर में घुसकर कर दी हत्या

    Loading

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ (Chandigarh) में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। विवाहित मुस्लिम युवक (married Muslim youth) ने पड़ोस में रहने वाली हिंदू युवती (Hindu girl) को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। लगभग दो साल तक उसने लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई। जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से दूरी बना ली। इसी बात से नाराज युवक ने लड़की के घर में घुस कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपित की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है।

    चंडीगढ़, DSP, राम गोपालचंपा ने बताया कि चंपा नाम की महिला बुड़ैल में किराए के मकान में रहती है। महिला की एक बेटी और एक बेटा था। महिला 19 नवंबर को जब काम करके घर आई तो बेटी अचेत मिली, आवाज़ लगाने पर भी वह नहीं उठी। जब उसको अस्पताल ले गए तो उसे मृत पाया गया। महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई।  

    राम गोपालचंपा ने बताया कि जांच में पता चला कि एक मो. शारिक नाम का लड़का है जो पीछे से युवती के पास आया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। यह लड़का इससे पहले भी आया था जिसके बाद युवती ने इसको किसी भी तरह का ताल्लुक रखने से मना कर दिया था। लड़का बिहार का रहने वाला है और शादीशुदा है। 

    जानकारी के अनुसार मृतका का नाम ममता था और वह 18 साल की थी। ममता मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।