independence-day-reliance-industries-chairman-mukesh-ambani-celebrates-happy-independence-day-2022-with-family
FIle Photo

    Loading

    नयी दिल्ली: आज पूरे देश में 76 वां स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में बड़ी धूमधाम के साथ स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्र दिवस के मौके पर आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी सभी ने तिरंगा फहराया है। ऐसे में कारोबार जगत से भी कई लोगों ने तिरंगा फहराकर आज का दिन मनाया है। 

    देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी अपने परिवार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। इस खास मौके पर मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) के हाथों में भी तिरंगा नजर आया।

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने अंबानी परिवार का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में मुकेश अंबानी की गोद में उनके पोते दिखाई दे रहे है। वहीं, नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं। वीडियो के आखिर में नीता अंबानी पोते पृथ्वी को तिरंगा थमाती दिख रही हैं। 

    देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। मुकेश अंबानी का परिवार भी इस अभियान से जुड़ गया है। अंबानी परिवार का घर एंटीलिया इस मौके पर तिरंगे के रंग में जगमगा गया।