corona
File Photo

    Loading

    नयी दिल्ली.  कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थमता सा दिखाई दे रहा है। जी हाँ अब देश में इस मारक संक्रमण के एक्टिव मामले 81 दिन बाद सबसे कम यानी 60 हजार से नीचे आ गए हैं। ऐसा अब लगातार छठा दिन है जब यह आंकड़ा तेजी से घटा है। वहीं अगर पिछले 24 घंटों को देखें तो यहां कोरोना संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं और 1576 लोगों की मौत भी हो गयी है।

    वहीं इसी दौरान 87,619 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस समय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के ताजा आंकड़ों को देखें तो देश में अब तक का कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 3 करोड़ पर आकर टिकने वाला है। फिलहाल देश के कोरोना से मृत्यु की रफ्तार पर भी कुछ लगाम लगी है।

    क्या है देश में कोरोना की स्तिथि :

    • कुल केस:  2,98,81,965
    • कुल अब तक स्वाथ्य मरीज : 2,87,66,009  
    • कुल मौतें :  3,86,713       
    • एक्टिव केस: 7,29,243
    • लगातार 38वें दिन जब नए केस से ज्यादा दिखी रिकवरी

    गौरतलब है कि देश में ऐसा लगातार 37वें दिन  है जब कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी देखि गयी  हैं। इसी तरह अब तक के आंकड़ों के अनुसार  27,66,93,572 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है। जिसमे बीते 24 घंटों में देश में अकेले 33 लाख वैक्सीन लगी हैं।  वहीं अब तक देश में करोड़ करीब कुल 33 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। फिल्हाई देश में कोरोना की स्तिथि सम्हलती नजर आ रही है।