एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)
एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Chief Marshal VR Chaudhari) भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बने हैं। चौधरी ने आरकेएस भदौरिया की जगह ली है। जानकारी के लिए बता दें कि आरकेएस भदौरिया 42 साल की सेवा के बाद गुरूवार को रिटायर हो गए। इसी बीच नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

    बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए  नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता वायु सेना का सही इस्तेमाल करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाएंगें जिससे हमें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले।

    एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का बयान-

    वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने आगे कहा कि सही ढ़ंग से ट्रेनिंग, उपलब्ध उपकरणों और मैनपावर का समुचित उपयोग करके हम भविष्य में किसी भी युद्ध के लिए अच्छे से तैयार हो सकते हैं।