नई दिल्ली : अग्निवीर (Agniveer) योजना के तहत देशभर में भर्तियों का दौर जारी है। जगह- जगह रैली हो रही है। फिलहाल एक ताजा खबर इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) से आई है। इंडियन एयर फोर्स में जाने का सपना लिए महिला अग्निविरों (women Agniveras) का इंतजार खत्म हुआ। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर योजना के तहत महिलाओं की भर्ती का नोटिफिकेशन जार कर दिया है। इसके तहत नवंबर के पहले हफ्ते में रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। वहीं जनवरी 2023 में परीक्षा होगी।
Registration for STAR 01/2023 for Agniveervayu Intake 01/2023 will open in first week of Nov 2022 for male and female candidates.
On-line examination will be conducted in mid Jan 2023.For more details, interested candidates may visit https://t.co/kVQxOwD3qH pic.twitter.com/IFcV0ZfSkY
— Indian Air Force (@IAF_MCC) October 12, 2022
इंडियन एयर फोर्स द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भर्ती का सिलसिला भी जारी रहेगा। बता दें, सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना का देशभर में विरोध हुआ था। कई जगहों पर दंगे भी हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन यह सियासी विरोध ज्यादा दिन नहीं चला और अब भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही देश को अग्निवीरों का पहला दल मिल जाएगा।
बता दें कि 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के मौके पर यर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि भारतीय वायु सेना (IAF) अगले साल से महिला अग्निशामकों को शामिल करेगी। इसको लेकर तैयारी पूरी की गई है एयर चीफ मार्शल के अनुसार, अग्निपथ योजना के माध्यम से भारतीय वायुसेना में वायु योद्धाओं को शामिल करना एक चुनौती है। पर इसकी तैयारी कर ली गई है।