GALWAAN
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, पूर्वी लद्दाख (Laddakh) की गलवान घाटी (Galwan Valley) में क्रिकेट खेलने के बाद अब इंडियन आर्मी का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि, गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने घोड़ों और खच्चरों पर क्षेत्रों का बारीकी से सर्वेक्षण कर रहे हैं। इतना ही नहीं इंडियन आर्मी जमी हुई पैंगोंग झील के ऊपर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां भी करती नज़र आई।

बता दें कि इससे पहले गलवान की बीते शुक्रवार को कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं, जहां इंडियन आर्मी के जाबांज जवान 14000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट खेलते नजर आए थे। दरअसल पटियाला ब्रिगेड के त्रिशुल डिवीजन ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने माइनस जीरो डिग्री से भी कम तापमान में भी पूरे जोश और उत्साह के साथ क्रिकेट खेला था। मामले पर इंडियन आर्मी ने ट्वीट कर कहा था हम असंभव को संभव बनाते हैं।

जानकारी हो कि, बीते 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख के गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद गलवान घाटी में तनाव बढ़ गया था। पता हो कि, गलवान घाटी गलवान नदी के पास मौजूद पहाड़ियों के बीच स्थित है। अब तक देखा जाए तो भारतीय सैनिकों ने गलवान घाटी में LAC को बंद करने के PLA (चीनी सेना) के प्रयास का मुंहतोड़ मुकाबला किया है।