Tik Tok

Loading

नई दिल्ली. लद्दाख में भारत-चीन गतिरोध मामले के बीच भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया हैं। भारत ने Tik-Tok समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया हैं। बता दें कि विगत 15/16 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई हैं। हालांकि चीन ने इस बारें में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी हैं।

हिंसक झड़प के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट पर हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने सरकार को सलाह दी थी कि या तो चीन के 52 मोबाइल ऐप्स बैन कर दिए जाए या फिर लोगों को इनका इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाए। क्योंकि इन ऐप्स को इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं हैं। यह ऐप्स भारत का डेटा बाहर भेज रहे हैं।

सरकार के एक प्रेस रिलीज के मुताबिक सरकार ने उन 59 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन ऐप्स को लेकर कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते हैं। यह ऐप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे हैं। इन सभी ऐप्स के सर्वर भारत के बाहर है।

युवाओं के बीच लोकप्रिय Tik-Tok
Tik-Tok के भारत में सबसे अधिक यूजर्स हैं, इसके बाद चीन और अमेरिका में हैं। टीकटॉक ने 2020 की पहली तिमाही में 1.5 बिलियन का आंकड़ा पार करने के बाद जल्द ही 2 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया। 2 बिलियन में से, भारत 611 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया। 

सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रियता में Tik-Tok की वृद्धि कोरोनोवायरस महामारी के कारण थी। लोगों ने टिकटॉक को सबसे अधिक मनोरंजन के लिए और क्वारंटाइन में टाइम पास करने के लिए इस्तेमाल किया हैं। लेकिन अब वे अब इसका मजा नहीं ले पाएंगे।