murder

    Loading

    नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के लोधी कालोनी में दो लोगों ने कथित तौर पर मानव बलि के नाम पर छह वर्षीय एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके माथे पर भी हमला किया गया। पुलिस (Police) ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) किया गया है। 

    आरोपियों की पहचान विजय कुमार और अमर कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। वारदात को अंजाम देने के समय आरोपी नशे में थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृत बच्चे के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। दोनों आरोपियों विजय और अमर ने अपराध स्वीकार किया है। 

     

    आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने समृद्धि हासिल करने के लिए बच्चे की हत्या कर दी। सभी एक ही झुग्गी में रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे जब बच्चा अपने शेड में जा रहा था। आरोपी ने उसे खाना बनाने वाले स्थान पर बुलाया पहले उसके सिर पर वार किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। लड़के के पिता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)