tejaswi yadav
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, IRCTC घोटाला मामले में CBI ने बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव (CM Tejasvi Yadav) के खिलाफ दिल्ली कोर्ट का रुख किया है। दरअसल CBI ने अब इस मामले में उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की है। इस बाबत आज CBI की याचिका पर स्पेशल जस्टिस गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर मामले में उनका जवाब मांगा है।

    दरअसल इस बाबत आज CBI ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि, तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीबीआई अधिकारियों को धमकी दी थी, जिससे मामला अब प्रभावित हुआ है। अदालत ने यादव को नोटिस जारी कर उनसे अब CBI की याचिका पर उनसे जवाब मांगा है।

    बता दें कि बीते पिछले महीने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, यादव ने कहा था कि, “क्या CBI अधिकारियों की मां और बच्चे नहीं हैं? क्या उनका कोई परिवार नहीं है? क्या वे हमेशा CBI अधिकारी रहेंगे? क्या वे रिटायर नहीं होंगे? क्या केवल BJP ही सत्ता में रहेगी?” 

    पता हो कि, तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कई नेताओं के घरों पर CBI द्वारा ‘नौकरियों के बदले जमीन’ मामले में छापेमारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था, जिसमें उनके पिता लालू यादव UPA-1 सरकार में रेल मंत्री रहते हुए अनियमितताओं का संगीन आरोप लगाया गया था।