जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मिली 1300 साल पुरानी देवी दुर्गा की मूर्ति, देखिए तस्वीरें

    Loading

    नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आई है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिलें में पुलिस ने काले पत्थर से बनी एक दुर्गा देवी की मूर्ति बरामद की है। आपको बता दें की ये मूर्ति 7 वीं सदी की है जो 1300 साल पुरानी है। बता दें कि ये मूर्ति जिले के एक खाग इलाके में पाई गई है। 1300 साल पुरानी सिंह सिंहासन पर विराजमान दुर्गा की मूर्ति की जांच जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने की है। 

    पुलिस ने दी जानकारी 

    पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया, “मूर्ति एक काले पत्थर में खुदी हुई है। यह मूर्ति देवी दुर्गा की है, जो सिंह सिंहासन पर विराजमान हैं, हाथ का बायां हिस्सा कंधे से गायब है, मूर्ति में गांधार स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव है और दाहिने हाथ में कमल है।” पुलिस विभाग ने मूर्ति की तस्वीरें ट्वीट की है। 

     1300 साल पुरानी माता दुर्गा की मूर्ति को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग को सौंप दिया गया है।  सितंबर में, जिले के खान साहब इलाके से देवी दुर्गा की एक 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद की गई थी। 

     

    यहां मिली मूर्ति 

    पुलिस ने कहा था, “जांच के दौरान यह पता चला कि बरामद मूर्ति लगभग 7वीं-8वीं ईस्वी (लगभग 1300 वर्ष) की है। मूर्ति आकार में 12 “x8” है, जो एक काले पत्थर में खुदी हुई है, जिसमें देवी दुर्गा सिंह सिंहासन पर चार परिचारक के साथ विराजमान हैं।” श्रीनगर के पंडरेथन इलाके में झेलम नदी से रेत निकालते समय मजदूरों ने मूर्ति को पुनः प्राप्त किया।